सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद सेंटिल बालाजी फिर बनेंगे मंत्री
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंटिल बालाजी एक बार फिर मंत्री बनने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी है। इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने संकेत दिया है कि राज्य कैबिनेट में बदलाव संभव है।